क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव की जीवनी | Suryakumar Yadav Biography In Hindi

Suryakumar Yadav Biography In Hindi

क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव की जीवनी (जीवन परिचय, परिवार, प्रोफाइल, आईपीएल रिकॉर्ड मैच, आयु) (Suryakumar Yadav Biography In Hindi, Age, Cast, Family, Wife, height, net worth)

दोस्तों, वर्ल्ड क्रिकेट में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वक्त का इंतजार किया और अपना वक्त आने पर ऐसा किया कि पूरी दुनिया उनकी दीवानी हो गई। हम यहां पर बात कर रहे हैं टीम इंडिया के 360 डिग्री कहे जाने वाले सूर्यकुमार यादव की… जी हां… सूर्यकुमार यादव भी वक्त के साथ बलवान बने हैं। जहां एक तरफ क्रिकेटर्स को 18-20 साल में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिलता है, तो वहीं टीम इंडिया के इस स्टार क्रिकेटर को अपनी 30 साल की उम्र में टीम इंडिया की जर्सी नसीब हुई। एक बार भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहनी, उसके बाद तो सूया आसमां की सैर कर रहे हैं, जिन्हें अब पछाड़ पाना बड़ा मुश्किल हो गया है।

इस जीवनी में, हम सूर्यकुमार यादव के प्रारंभिक जीवन, उनकी उपलब्धियों, उनके परिवार और क्रिकेट में उनके द्वारा हासिल की गई उल्लेखनीय चीजों के बारे में जानेंगे। आइए उस अद्भुत यात्रा की बारीकी से जांच करें जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक बना दिया।

Table of Contents

क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव की जीवनी | Suryakumar Yadav Biography In Hindi

व्यक्तिगत विवरण
पूरा नामसूर्यकुमार अशोक यादव
उपनामसूर्यकुमार यादव
पेशाक्रिकेटर
स्थितिविवाहित
प्रसिद्धताभारतीय क्रिकेटर
धर्महिंदू

सूर्यकुमार यादव कौन हैं? (Who is Suryakumar Yadav?)

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का जन्म 14 सितंबर 1990 को हुआ। बचपन से ही क्रिकेट का शौक रखने वाले सूर्यकुमार यादव का जन्म महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ। सूर्या का नाता उत्तर प्रदेश से है, जहां उनका परिवार यूपी के गाजीपुर से माना जाता है। अपने पिता के भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र मुंबई में तबादला होने से वो मुंबई में आकर बस गए। यहीं पर सूर्यकुमार यादव का जन्म हुआ। उनकी शुरुआत से ही क्रिकेट में गहरी रूचि रही और उन्होंने मुंबई की गलियों से निकल कर घरेलू क्रिकेट से टीम इंडिया का सफर तय किया।

व्यक्तिगत जानकारी
जन्म स्थानमुंबई (महाराष्ट्र)
उम्र [Age]33 वर्ष
जन्म तिथि14 सितंबर 1990
राष्ट्रीयताभारतीय
जाति [Caste]क्षत्रिय
राशि चक्रमिथुन
गृहनगरगाजीपुर, यूपी
स्कूलपरमाणु ऊर्जा केंद्रीय विघालय, मुंबई
कॉलेज/विश्वविद्यालयपरमाणु ऊर्जा जूनियर कॉलेज, मुंबई पिल्लई कॉलेज ऑफ आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस, मुंबई
शैक्षिक योग्यतावाणिज्य में स्नातक (बीकॉम)

सूर्यकुमार यादव का परिवार और सदस्य (Suryakumar Yadav’s family and members)

सूर्यकुमार यादव के परिवार की बात करें तो उनके घर में माता-पिता, बहन और पत्नी हैं। सूर्या के पिता का नाम अशोक कुमार यादव है। वहीं उनकी माता जी का नाम स्वप्ना यादव है। उनकी एक बहर भी है, जिसका नाम दिनल यादव है। उन्होंने 2016 में शादी की। उनकी पत्नी का नाम देविशा यादव है। शादी के करीब 8 साल होने को हैं, लेकिन सूर्यकुमार यादव के अभी कोई बच्चा नहीं है।

Suryakumar Yadav's family
पारिवारिक विवरण
पिता का नामअशोक कुमार यादव
माता का नामस्वप्ना यादव
बहन का नामदिनल यादव
वैवाहिक स्थितिविवाहित
पत्नी का नामदेविशा यादव

सूर्यकुमार यादव की शिक्षा के बारे में! | About The Education of Suryakumar Yadav 

भारतीय क्रिकेट टीम के इस स्टार खिलाड़ी का पढ़ाई में ठीक-ठाक जुड़ाव रहा। सूर्यकुमार यादव की के एजुकेशन की बात करें तो वो बी-कॉम डिग्रीधआरी हैं। उन्होंने अपने पढ़ाई की शुरुआत मुंबई में परमाणु ऊर्जा केन्द्रीय विद्धायल से की है। इसके बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए परमाणु ऊर्जा जूनियर कॉलेज में दाखिला लिया। यहां से वो पिल्लई कॉलेज ऑफ आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस सेंटर में प्रवेश किया और अपनी पढ़ाई वहीं पर पूरी की।

सूर्यकुमार यादव की भौतिक विशेषताएँ | Physical Characteristics of Suryakumar Yadav 

एक मजबूत कद काठी और अच्छी खासी शारीरिक विशेषता वाले सूर्यकुमार यादव के भौतिक शैली की बात करें तो उनका वजन 75 किलोग्राम है। तो वहीं वो 5 फुट 11 इंच के हैं। उनका रंग सांवला और बालों का रंग काला है। सूर्यकुमार यादव एक बहुत ही प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी माने जाते हैं।

भौतिक विशेषताएँ
ऊंचाई5 फुट 11 इंच
वजन75 किलो
सीना40 इंच
आयु (2023)23 वर्ष
आँखों का रंगभूरा
बालों का रंगकाला

सूर्यकुमार यादव का घरेलू क्रिकेट में पदार्पण | Suryakumar Yadav’s debut in domestic cricket

सूर्यकुमार यादव ने पहली बार साल 2010 में घरेलू क्रिकेट में कदम रखा। उन्हें 11 फरवरी 2010 को लिस्ट ए क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला, जब उन्होंने मुंबई के लिए खेलते हुए गुजरात के खिलाफ डेब्यू किया। जहां उन्होंने 35 गेंद में 41 रन की पारी खेली। वहीं अगले ही महीनें उन्होंने घरेलू टी20 क्रिकेट की भी शुरुआत कर दी और वो मुंबई के लिए हैदराबाद के खिलाफ खेलने उतरे और केवल 5 रन ही बना सके। इसके बाद प्रथम श्रेणी क्रिकेट में वो इसी साल दिसंबर में दिल्ली के खिलाफ खेलने उतरे। यहां उन्होंने अपनी पहली प्रथम श्रेणी की पारी में 73 रन बनाए। दूसरी पारी में सूर्या केवल 7 के स्कोर पर ही चलते बने। इस तरह से तीनों ही फॉर्मेट में उनका घरेलू करियर इस तरह है।

सूर्यकुमार यादव का अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण | International debut of Suryakumar Yadav

सूर्यकुमार यादव जैसे चमकते सितारें तो इंटरनेशनल क्रिकेट में आने में बड़ा वक्त लग गया। करीब 11 साल के घरेलू क्रिकेट सफर के बाद आखिरकार सूर्या को 2021 में 14 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने उतरे। इस मैच में उन्हें बैटिंग का मौका नहीं मिल सका। उन्हें वनडे में 18 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिला। 

उन्होंने इस मैच में 20 गेंद में 31 रन की पारी खेली। इसके बाद वो पिछले ही साल टेस्ट में भी पदार्पण करने में कामयाब रहे, जहां उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मौका मिला, लेकिन वो वहां कुछ खास नहीं कर सके।

अंतरराष्ट्रीय डेब्यू
परीक्षा डेब्यू9 फ़रवरी 2023
वनडे डेब्यू18 जुलाई 2021
टी20I  डेब्यू14 मार्च 2021 बनाम इंग्लैंड
बल्लेबाजी शैलीबाएं हाथ से बल्लेबाजी
गेंदबाजी शैलीदाएँ हाथ की ऑफ स्पिन
जर्सी नंबर#77(आईपीएल)
#63 (भारत अंडर)
कोच का नामविनोद यादव, चंद्रकांत पंडित, एचएल कामथ

सूर्यकुमार यादव का आईपीएल में सफर

suryakumar yadav wife

आईपीएल में सूर्यकुमार यादव को सबसे पहले साल 2012 में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा बने। वहां उन्हें कोई मौका नहीं मिला। इसके बाद केकेआर ने उन्हें 2014 के सत्र में 70 लाख रूपये में खरीदा। यहां सूर्या को गंभीर की कप्तानी में अच्छा मौका मिला और वो 4 साल इस टीम से जुड़े रहे। 

इसके बाद 2018 में उन्हें मुंबई इंडियंस ने खरीदा और उन्होंने इस टीम के लिए 2018 में 512 रन बनाए। इसके बाद से वो मुंबई के ही बनकर रह गए और आज इस टीम की बैटिंग यूनिट की जान बन चुके हैं। सूर्यकुमार ने अब तक 139 मैचों में 31.85 की औसत से144 के करीब की स्ट्राइक रेट से 3249 रन बनाए हैं, जिसमें 21 फिफ्टी लगाई है।

सूर्यकुमार यादव कैरियर आँकड़े – बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण

ये कैरियर आँकड़े की पूरी जानकारी हमने आपको ESPN Cricinfo वेबसाइट से प्रदान की हैं।

Batting & Fielding

FORMATMatInnsNORunsHSAveBFSR100s50s4s6sCtSt
Tests110888.002040.00001000
ODIs3735577372*25.76736105.02048019170
T20Is605710214111745.551248171.55417192123400
FC821378562820043.62882963.741429801561060
List A139126183627134*33.583475104.37321358106760
T20s27024751696911735.554582152.095466972941360

सूर्यकुमार यादव कैरियर आँकड़े – गेंदबाजी

Bowling

FORMATMatInnsBallsRunsWktsBBIBBMAveEconSR4w5w10w
Tests1
ODIs371121708.50000
T20Is60
FC82501154550244/474/4722.912.8548.0100
List A1391844239562/202/2065.835.3673.6000
T20s2701013214062/112/1123.336.3622.0000

सूर्यकुमार यादव T20 करियर

सूर्यकुमार यादव का टी20 करियर बहुत ही प्रभावशाली रहा है। उन्हें इस फॉर्मेट में खास महारथ हासिल हो गई है। 14 मार्च 2021 को डेब्यू करने वाले इस खिलाड़ी ने काफी जबरदस्त टी20 इंटरनेशनल करियर बनाया है, जो अब तक 60 मैचों की 57 पारियों में 45.55 की शानदार एवरेज और करीब 172 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 2141 रन बनाने में सफल रहे हैं। जिसमें वो 4 शतक के साथ 17 अर्धशतक बनाने में सफल रहे। उन्हें टी20 क्रिकेट का सबसे खतरनाक बल्लेबाज माना जाता है।

सूर्यकुमार यादव की पत्नी के बारे में (suryakumaryadav wife)

suryakumar yadav wife

टीम इंडिया के सबसे खतरनाक टी20 बल्लेबाज माने जाने वाले सूर्यकुमार यादव गेंदबाजों के छक्के छुड़ा देते हैं, लेकिन वो 7 जुलाई 2016 को देविशा शेट्टी की गुगली पर बोल्ड हो गए। उन्होंने इस दिन डांस इंस्ट्रक्टर देविशा के साथ सात जन्मों के बंधन में बंध गए। सूर्या और देविशा की पहली मुलाकात साल 2012 में आरए पोद्दार कॉलेज में हुई। जहां से दोस्ती के साथ शुरुआत हुई और कब दोस्ती प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला। दोनों ने एक-दूसरे को करीब 4 साल तक डेट किया और आखिर में 2016 में एक-दूजे के हमेशा-हमेशा के लिए हो गए।

सूर्यकुमार यादव के अवार्ड्स

सूर्यकुमार यादव ने अपने क्रिकेट करियर में कई उल्लेखनीय पुरस्कार हासिल किए हैं। 2022 में, प्रारूप में उनकी उत्कृष्टता का प्रदर्शन करते हुए, उन्हें ICC T20 में क्रिकेट मैच क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, इंडियन प्रीमियर लीग में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को उजागर करते हुए, उन्हें पांच बार आईपीएल प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला। दिलचस्प बात यह है कि भारत सरकार ने भी 2022 में उन्हें मान्यता दी, भले ही यह एक फर्जी पुरस्कार था। अपनी क्रिकेट यात्रा के शुरुआती वर्षों में, यादव ने महत्वपूर्ण योगदान दिया, 2012-13 में डीवाई पाटिल ट्रॉफी टीम रन स्कोर का नेतृत्व किया और उसी अवधि के दौरान सीके नायडू ट्रॉफी में लीडिंग रन स्कोर हासिल किया। इसके अलावा, उन्हें 2018 में आईपीएल इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर के रूप में मान्यता दी गई, जिसने क्रिकेट जगत में उनकी प्रतिभा और प्रभाव को और रेखांकित किया। ये पुरस्कार सूर्यकुमार यादव के पूरे प्रभावशाली करियर के दौरान क्रिकेट के मैदान पर उनके निरंतर समर्पण और कौशल को दर्शाते हैं।

AwardsYear
ICC T20 Cricket Match Cricketer of the Year 2022A2022
IPL Player of the Match (5 times)Various
Government of India fake award2022
DY Patil Trophy Team Run Score2012-13
CK Nayudu Trophy Leading Rush Score2012-13
IPL Emerging Player of the Year2018

सूर्य कुमार यादव किस-किस कम्पनी के हैं ब्रांड एंबेसडर

  • पिंटोला ने अपने विशेष मूंगफली का मक्खन और चावल केक को बढ़ावा देने के लिए क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर काम किया है।
  • सूर्यकुमार यादव दूसरी बार ब्रांड का समर्थन कर रहे हैं, और वह रॉयल स्टैग, फॉर्मा (हेलमेट), ड्रीम 11, एसएस (क्रिकेट बैट और उपकरण), और मैक्सिमा (स्मार्ट घड़ियाँ) जैसे कई अन्य ब्रांडों का चेहरा हैं।
  • कंपनी को उम्मीद है कि 2022 वर्ल्ड कप के बाद सूर्यकुमार यादव की ब्रांड वैल्यू 200% तक बढ़ जाएगी।
  • एक ब्रांड को प्रमोट करने के लिए सूर्यकुमार यादव करीब 70 लाख रुपये फीस लेते हैं.

सूर्यकुमार अशोक यादव की संपत्ति (Suryakumar Yadav Net Worth/ Property)

क्रिकेट की फील्ड पर पिछले कुछ साल में सूर्यकुमार यादव ने एक खास पहचान हासिल की है। उन्हें 2018 से पहले इतनी ज्यादा हाइप नहीं मिली थी, लेकिन 2018 के आईपीएल ने उनका करियर बदल कर रख दिया। सूर्या अपने प्रदर्शन से फैंस के चहेते बनें और चहेते बनने से उनकी नेट वर्थ में भी जबरदस्त इजाफा हुआ। सूर्यकुमार यादव की नेटवर्थ या संपत्ति के बारे में जानें तो वो फिलहाल तक 55 करोड़ रुपये के मालिक हैं। इनके पास आईपीएल का बड़ा कॉन्ट्रेक्ट है। जहां मुंबई इंडियंस ने उन्हें 8 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। बीसीसीआई के सालाना अनुबंध में सूर्या को बी ग्रेड में शामिल किया गया है, जिसमें 3 करोड़ रुपये सालाना मिलते हैं। इस तरह से वो एक अच्छी खासी संपत्ति बना चुके हैं।

उनके पास कारों का भी अच्छा-खासा कलेक्शन हैं। इस खिलाड़ी के पास 2.15 करोड़ रुपये की मर्सिडिज बेंज जीएलयू कूप गाड़ी है। 1.29 करोड़ रुपये की मर्सिडीज-बेंज जीएलएस 400डीतो साथ ही 90 लाख रूपये की रेंज रोवर वेलार, बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज 530डी एम स्पोर्ट गाड़ी भी उनके पास है जिसकी किमत 75 लाख रुपये बतायी जाती है। इसके अलावा 60 लाख रूपये की ऑडी ए-6 गाड़ी भी है। सूर्या के पास 20 लाख के अंदर किमत की भी कुछ गाड़ियां हैं।

q.1 सूर्य कुमार यादव कहाँ के रहने वाले हैं?

सूर्य कुमार यादव मुंबई के रहने वाले हैं.

Q.2 सूर्य कुमार यादव की उम्र कितनी है?

सूर्य कुमार यादव की उम्र 33 वर्ष है.

Q.3 सूर्य कुमार यादव की पत्नी का नाम क्या है?

पत्नी का नाम देविशा यादव है.

Leave a Comment

x
Unbreakable Legends: Those 10 records in the history of IPL which are rarely broken. आईपीएल 2024 नीलामी में ख़रीदे गए दस सबसे महंगे खिलाड़ी आईपीएल 2024 की ऑल-स्टार कास्ट का अनावरण: विस्फोटक गेंदबाज, ब्रेकआउट स्टार्स और मिलियन-डॉलर की बोलियाँ! क्रिकेट विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले 10 क्रिकेटर एक नए टेस्ट विकेटकीपर-बल्लेबाज के लिए भारत की खोज जानें पिच के भरोसे कौन जीतेगा आईपीएल २०२३ ट्रॉफी !- नरेंद्र मोदी स्टेडियम पिच रिपोर्ट इन हिंदी आतिशबाजी का इंतजार: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2023 क्वालीफायर 2 प्रज्वलित करने के लिए गुजरात बनाम मुंबई सेट आकाश मधवाल: आईपीएल प्लेऑफ़ की Unleashed Force, एक सनसनीखेज पांच-विकेट हॉल के साथ स्क्रिप्टिंग इतिहास! एमए चिदंबरम स्टेडियम में रोमांचकारी एलिमिनेटर संघर्ष: आईपीएल 2023 के अस्तित्व के लिए LSG Vs MI लड़ाई!